✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

16 जुलाई से प्रदेश के हर जिले और प्रखंड में शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी पूरी जानकारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:58:56 PM

रांची(RANCHI): रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता ने प्रेस कॉन्फेंस किया. जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजेश ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. और कहा कि 16 जुलाई से भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के हर जिले और प्रखंड में शुरू की जाएगी.

कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की पीसी

ये कार्यक्रम 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक जिले में शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद समाप्त होगी. सभी जिलों के महासचिव प्रभारी और विधानसभा प्रभारीगण अपने जिलों और प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे. साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जा सके.

16 जुलाई से भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के हर जिले और प्रखंड में शुरू

इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा की जो कवायत शुरू की गई है. उसे घर-घर और जन-जन के बीच पहुंचाना है. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी विधायकगण अपने जिले के साथ आस-पास के जिलों में जाकर अभियान के तहत भारत जोड़ो की बात करेंगे. इस दौरान सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों पर भी चर्चा कर ये जानने का प्रयास करेंगे, कि और कौने-कौने से जनमुद्दे हैं, जो राज्य सरकार के अधीन आते हैं.

 भारत जोड़ो यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य

वैसे जनमुद्दों को प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाने का काम करेंगे. ताकि उस पर विचार कर सरकार को अवगत करायेंगे. भारत जोड़ो यात्रा देश की सबसे बड़ी पदयात्रा थी. लाखों लोग राहुल गांधी मिले और अपनी समस्याओं को रखा. वहीं आज इस अभियान के माध्यम से हम संकल्प ले रहे हैं, कि राहुल गांधी की बातों को लोगों तक पहुंचाकर राहुल गांधी को ताकत देने का काम करेंगे.

रिपोर्ट: समीर 

Tags:PC of Congress Legislature PartyRajesh Thakur gave complete information about Bharat Jodo Yatraread in detailPCCongressLegislature PartyRajesh Thakuromplete information about Bharat Jodo YatraBharat Jodo Yatraranchijharkhandcongressalamgir alam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.