साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के उपायुक्त दीपक दुबे ने मंडरो प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और विकास योजना ओं की समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,सभागार कक्ष योजनाओं से संबंधित रजिस्टर एवं पंजीयों के रखरखाव की जांच की.साथ ही प्रखंड परिसर में जर्जर भवन और क्षतिग्रस्त छत की स्थिति का भी जायजा लिया.इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित बीडीओ और सीओ को कार्यालय संचालन,योजनाओं के निष्पादन एवं अभिलेखों के संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.
अस्पताल की कई कमियाँ हुई उजागर
निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मंडरो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया यहां उन्होंने लेबर रूम,लैब रूम एवं फार्मासिस्ट रूम का निरीक्षण किया,जहां कई कमियां सामने आई,इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
सिविल सर्जन एवं संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश
आगे डीसी दीपक दुबे ने कहा कि अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड किए जाने के बावजूद अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है.इसे लेकर सिविल सर्जन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मरीजों को बेहतर स्वा स्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उपलब्ध फंड से अस्पताल का विकास और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए.
एंबुलेंस में डीजल उपलब्ध नहीं होने की समस्या
वहीं एंबुलेंस में डीजल उपलब्ध नहीं होने की समस्या पर भी उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए सीओ को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,ताकि मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा मिल सके.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर