रांची (RANCHI) - रांची से चलकर सासाराम जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चालू नहीं होने से नाराज यात्रियों ने बुधवार रात रांची रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. वहीं आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन को चालू तक नहीं होने दिया. ट्रेन सासाराम जाने के लिए दो बार चली लेकिन दोनों बार यात्रियों ने चेन पुल कर ट्रेन को रोक दिया. जिसके बाद से ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी है.
यात्रियों ने वैक्यूम कर ट्रेन को रूकवाया
बता दें कि सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो एसी चेयर कार है. ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम पांच बजे खुलती है. बुधवार को भी शाम पांच बजे ट्रेन चली होनी थी, लेकिन उस समय तक भी ट्रेन का चालू नहीं हुआ, जबकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से ही खुल गई. ट्रेन खुले के साथ यात्रियों ने दो बार वैक्यूम कर ट्रेन को रोक दिया. वैक्यूम करने के बाद आरपीएफ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसी चालू करवाने का प्रयास लेकिन वे सफल नहीं हुए.पूरे मामले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन ट्रेन की एसी नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
