✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में रेल्वे के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज़, स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया विरोध

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 2:56:12 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर रविवार को रेल यात्री संघर्ष समिति ने बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया.इस अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों ने हिस्सा लिया और ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी व रेलवे की अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई.अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों से हस्ताक्षर कराए गए और उनकी समस्याओं को भी दर्ज किया गया.

नौकरीपेशा, छात्र, मरीज और व्यवसायी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित

 यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की अनियमितता के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.खासकर नौकरीपेशा, छात्र, मरीज और व्यवसायी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है.इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने इस अभियान को समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी टाटानगर स्टेशन के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसमें ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है.

कई ट्रेनें दो से तीन घंटे तक देरी

उन्होंने आरोप लगाया कि कई ट्रेनें दो से तीन घंटे तक देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि समयबद्धता सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में यात्रियों की सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

अभियान में शामिल यात्रियों ने भी नाराजगी जताई

हस्ताक्षर अभियान में शामिल यात्रियों ने भी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. रेल यात्री संघर्ष समिति ने बताया कि एकत्रित हस्ताक्षरों को रेलवे के उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा.यह अभियान इस बात का संकेत है कि अब रेल यात्रियों की समस्याएं जनआंदोलन का रूप ले रही हैं और लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:TatanagarStationJamshedpurNewsRailwayProblemsTrainDelayPassengerRightsRailwayStrikeSignatureCampaignIndianRailwaysTravelIssuesPublicProtest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.