✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान में पार्टी कोर कमेटी की बैठक आज जमशेदपुर में, सीएम होंगे शामिल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:11:52 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : लोहनगरी जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है. आज पहले दिन सरायकेला में उनका आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इसमे  मुख्यमंत्री शिरकत करके सरायकेला की जनता को करोड़ो की योजनाओं का सौगात देंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री शाम को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित परिसदन में विश्राम करेंगे.

सिदगोड़ा में पार्टी कमेटी की बैठक में सीएम होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिदगोड़ा स्थित टॉउन हॉल में कोल्हान के पार्टी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे, जंहा वे कोल्हान के झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर गुरु मंत्र देंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. बता दें कि 2024 में  लोकसभा और झारखंड विधानसभा का चुनाव है. इसे देखते हुए सीएम लगातार झारखंड के हर जिलों में धूम-धूम कर जनता को झामुमों से जोड़ने का काम कर रहे है. इसी के तहत आज मुख्यमंत्री जमशेदपुर में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं में नई जोश-भरने का काम भी करेंगे. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे. जिसके बाद कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पोटका के फुट बॉल मैदान में सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे, यहां भी जनता के बीच करोड़ों की योजनाओं का स्वगात देने के उपरांत पुनः रांची के लिए रवाना होंगे.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newslatest newsjharkhand latest newsranchi newstoday jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhandjharkhand today newstop newsbreaking newsnewsjharkhand ka newsParty core committee meeting in Kolhan today in JamshedpurCM will attendCM hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.