✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

परसाबाद हादसा: मजदूर के अलावा इंजन से तीसरे डब्बे में यात्रा कर रहे गया के यात्री की भी हुई है मौत,जानिए घटना का डिटेल्स

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:13:59 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद गया रेल खंड पर परसाबाद होम सिग्नल के पास शनिवार दोपहर बाद हुए हादसे में एक मजदूर के अलावा एक यात्री की भी मौत हुई है. यात्री गया का रहने वाला था. वह इंजन के तीसरी बोगी में यात्रा कर रहा था. कोडरमा अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत हुई है. परसाबाद होम सिग्नल के पास शनिवार की दोपहर अचानक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का Pento टूटा और ओवरहेड में उलझ गया. इस दौरान तेज आवाज आई. यहीं पर RBNL के 8 मजदूर काम कर रहे थे.पुरुषोत्तम के Pentoऔर ओवरहेड तार टूटने की घटना से घबराकर काम कर रहे मजदूर इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान एक मजदूर के सिर पर इंसोलेटर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

परसाबाद होम सिग्नल के पास Pento टूटने के बाद हुए हादसे के वक्त पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही थी. ट्रेन के लोको पायलट को झटका लगा तो उन्होंने Pento को नीचे गिरने के लिए बटन दबाया. साथ ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया. ट्रेन की गति अधिक होने के कारण ट्रेन होम सिग्नल को पार कर आगे जाकर रुक गई. इस घटना के बाद तो रेल अधिकारियों के सांस फूलने लगे. अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. आरपीएफ के आईजी भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे.

एक यात्री की मौत 

इधर, रेल अधिकारियों का अधिकृत बयान है कि Pentoके ब्रेकडाउन होने के कारण यह दुर्घटना घटी है. एक मजदूर और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत हो गई है. दोनों परिवार को तत्काल 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है. शवो को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया है. घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

इसके पहले निचीतपुर में ओवर हेड के करंट से घटना हुई थी. छह मजदूरों की मौत हो गई थी. 29 मई को निचितपुर  रेलवे स्टेशन के बीच सात नंबर रेल फाटक के पास भी बड़ा हादसा हुआ था. डाउन  लाइन के बगल में रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से गाड़ा जा रहा पोल झुक कर पटरी के ऊपर ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया था. छह ठेका मजदूर जिंदा जल गए थे. धमाके के साथ एक मजदूर जमीनदोज हो गया था. एक साथ 6 लाशे देखकर ठेकेदार और वहां काम कर रहे मजदूर भाग गए थे. 29 मई के बाद फिर 11 नवंबर को घटना घट गई. घटना क्यों घटी, कैसे घटी, इसकी जांच के आदेश दिए गए है.

रिपोर्ट. धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhand trending newsjharkhand dhanbaddhanbad newsdhanbad trending newsdhanbad news updateParsabad accidentaccidentkoderma road accidentaccident newstrain accidenttrain accident newsroad accidenttruck accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.