✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस को त्याग कर स्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू परिंदा सिंह ने थामा भाजपा का दामन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:07:37 PM

रांची - वनांचल आंदोलन के प्रमुख नेता और झारखंड में सरकार में मंत्री रह चुके स्वर्गीय समरेश सिंह की पुत्रवधू भाजपा में शामिल हो गई हैं.गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में परिंदा सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया. दर्जनों समझकर के साथ उन्होंने भाजपा के सदस्यता ली.उन्होंने कांग्रेस को त्याग कर भाजपा का कमल थामा है.

परिंदा सिंह ने क्या कहा जानिए

भाजपा में शामिल होने वाली परिंदा सिंह ने कहा कि उनके ससुर जी ने झारखंड के लिए बहुत कुछ किया है.भाजपा को सिंचने में उनका बड़ा योगदान रहा है.भाजपा उनका परिवार है.परिवार में शामिल होना हमेशा अच्छा लगता है.पार्टी जो भी दायित्व देगी उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगी. परिंदा सिंह बोकारो क्षेत्र से आती है.सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी अपनी पहचान है.

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा इस मौके पर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बरनी ने कहा कि परिंदा सिंह भाजपा की पृष्ठभूमि से आई है उनका पार्टी में स्वागत है.दिवंगत समरेश सिंह ने झारखंड आंदोलन के लिए बहुत कुछ किया था. बोकारो क्षेत्र में इससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष और चंदनकियारी से भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी भी मौजूद थे.उन्होंने कहा कि परिंदा सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और बल मिलेगा.सभी का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन और सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करना है.इसके अलावा झारखंड विधानसभा के चुनाव में मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाना उद्देश्य है.

परिंदा सिंह के आने से क्या कुछ होगा

स्वर्गीय समरेश सिंह की पुत्रवधू परिंदा सिंह के भाजपा में आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा समरेश सिंह एक बड़े जनाधार वाले नेता थे.इसका लाभ परिंदा सिंह को मिलेगा.यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चास नगर निगम के मेयर पद के लिए वह पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं.

Tags:Jharkhand newsPolitical newsPoliticsBjpJharkhand bjpBabulal marandiParinda Singh join bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.