✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज के राजमहल में री-एडमिशन शुल्क वृद्धि को लेकर अभिभावकों में आक्रोश,स्कूल प्रबंधन से की स्पष्टीकरण की मांग

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 06 Mar 2026 03:47 PM (IST)

साहिबगंज के राजमहल में री-एडमिशन शुल्क वृद्धि को लेकर अभिभावकों में आक्रोश,स्कूल प्रबंधन से की स्पष्टीकरण की मांग

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत एसटी जेवियर्स स्कूल मण्डली में री-एडमिशन शुल्क में कथित बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया. अभिभावकों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार विद्यालय प्रबंधन द्वारा री-एड मिशन के नाम पर काफी अधिक राशि ली जा रही है,जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

स्कूल प्रबंधन से की स्पष्टीकरण की मांग

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अचानक शुल्क में इस प्रकार की वृद्धि उचित नहीं है और इस पर विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट रूप से जान कारी देनी चाहिए.वहीं इस पूरे मामले को लेकर विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर लीना एफसी ने भी अपना पक्ष रखा और शुल्क निर्धारण से संबंधित प्रक्रिया एवं कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया.मामले को लेकर अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच बातचीत भी हुई, जिसमे अभिभावकों ने पारदर्शिता के साथ शुल्क निर्धारण करने की मांग की.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:sahibganj news todaysahibganj train today newssahibganj newssahibganj news updatessahibganj news hindisahibganj big newssahibganj latest newssahibganj news dahu yadavsahibganj crime newsnews todayjharkhand sahibganj newssahibganj news jharkhandsahibganj panchayat news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.