✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां- बाप और दादी ने की गलती,जेल पहुंच गई दो साल की मासूम,देखिए वीडियो

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:58:03 AM

रांची(RANCHI): एक पौराणिक कहावत है कि माँ बाप की गलती की सजा उसके आने वाली पीढ़ी भुगतती है. जैसा माँ बाप करते उसका  फल बच्चों को भी मिलता है. लेकिन एक बच्ची को यह नहीं मालूम था की दुनिया को ठीक से देखने से पहले वह सलाखों के पीछे माँ बाप की गलती की वजह से पहुँच जाएगी. कुछ ऐसा ही मामला रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहाँ एक पूरा परिवार ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त पाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माँ बेटा और बहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बहु आरती देवी के गोद में एक दो साल की मासूम बच्ची भी थी. जो सभी के साथ होटवार जेल भेज दि गई है.

पूरा परिवार ब्राउन शुगर की तस्करी में जेल पहुंचा

दरअसल मामला मंगलवार का है जब ब्राउन शुगर के तस्करी की जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद छापेमारी की गई,सूचना के आधार पर पुलिस नायसराय शिशुपाल लोहरा के घर पर पहुंची. जिसके बाद घर की तलाशी ली गई तो 900 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस दौरान ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में शिशुपाल लोहरा 27 वर्ष,आरती देवी 25 वर्ष और शिशु पाल की माँ करमी देवी 52 साल शामिल है.

बच्ची सोच रही होगी उसकी क्या गलती

आरती देवी ब्राउन शुगर की बिक्री के मामले में जेल चली गई. तीन साल पहले ही उनकी शादी शिशुपाल से हुई थी. आरती देवी की गोद में एक बच्चा भी है. जो अब माँ बाप और दादी को जेल हुई तो बच्ची भी जेल पहुँच गई. बच्ची भी जेल में  पहुँच कर सोच रही होगी की आखिर उसकी क्या गलती थी. क्यों वह एक काल कोठरी में कैद हो गई.           

सास बहु घर पर पहुँचने वाले ग्राहक को करती थी सप्लाई

सास और बहु घर पर मौजूद रह कर ब्राउन शुगर की बिक्री करती थी.साथ ही घर पर पुलिस पहुँचने पर ये दोनों उसे छिपाने का भी काम करती थी.दोनों ने पुलिस को दिए बयान में कबूल किया है कि ब्राउन शुगर को बिक्री करने का जिम्मा उनके पास था.साथ ही आसपास के मैदान और भीड़ भाड़ वाली जगह पर जा कर भी वह बिक्री करती थी. जिससे किसी को शक ना हो.                           

Tags:brown sugar smugglerto catch a smugglerbrown sugarbrown sugar seizedbrown sugar (composition)sugar smugglingheroin smugglersmugglerssmugglerdrug smugglersdrugs smugglerto catch a smuggler national geographicsmuggler shot deadsmuggler arrestedpakistani smugglerbrownto catch a smuggler nat geoto catch a smuggler south pacificto catch a smuggler red lightto catch a smuggler full episodeto catch a smuggler miami international airportranchi newsjharkhand newsranchihindi newsranchi latest newslatest newsbreaking newsranchi ka newstop newsranchi bar newsnewsranchi violence newslive newsranchi fire newsranchi policeranchi bar shooting casebihar jharkhand newsranchi crime newsed raid in ranchi newsbihar newstoday newsranchi fire latest newsfiring in ranchiranchi bar firing incidentranchi bar shootingranchi protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.