✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के रेंगुनी में पार्सल विवाद, पत्थरबाजी में कई घायल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 1:21:51 PM

धनबाद : मंगलवार की देर शाम पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है. आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है.

पत्थरबाजी में कई लोग घायल

मंगलवार की देर शाम शाम असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया. जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई. मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई.

इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार 

Tags:Dhanbad Renguni parcel disputeStone pelting in DhanbadDhanbad violence newsRenguni clash latest updateParcel dispute turns violent in DhanbadJharkhand stone pelting incidentDhanbad local news todayLaw and order situation in DhanbadPolice investigation in RenguniSeveral injured in Dhanbad clashharkhand breaking newsDhanbad crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.