रांची(RANCHI): मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी हैं.आज 12 अगस्त 2022 को रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल पर की तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते हुए अतिथियों एवं आमलोगों के लिय आने-जाने के रूट प्लान की तैयारियों का जायजा लिया. वीआईपी के आगमन के लिए अप्रोच रोड को लेकर DC ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
आपातकालीन सुविधाओं को रखने का दिया निर्देश
रांची DC ने साफ-सफाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आपातकालीन मेडिकल किट, इत्यादि की सुविधा तैयार रखने के निदेश दिए. उस समय पूरी तैयारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.
SSP और DC ने पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
