✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद सिपाही पेपर लीक: मास्टरमाइंड आशीष की जमानत पर अब 26 मई को होगी सुनवाई

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 1:05:38 PM

रांची (RANCHI):  झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक, आशीष कुमार की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की तैयारी और पक्ष रखने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की गई. अभियोजन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अदालत ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तिथि निर्धारित कर दी है. बता दें, इस पूरे रैकेट के पांच मुख्य मास्टरमाइंडों में से एक आशीष कुमार ने बीते 14 मई को अदालत में अपनी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर फिलहाल सुनवाई की प्रक्रिया जारी है.

आपको बता दें, 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से ठीक एक रात पहले, यानी 12 अप्रैल की रात को अभ्यर्थियों को गुप्त स्थान पर बुलाकर प्रश्न-पत्रों के उत्तर रटवाए जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तमाड़ थाना पुलिस ने रड़गांव इलाके से भारी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में कुल 166 आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनमें पांच मुख्य सरगना, सात महिलाएं और 152 अभ्यर्थी शामिल हैं. इस मामले में अब तक 83 जमानत याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं, जिनमें से 78 याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत पहले ही कई आरोपियों को जमानत दे चुकी है. शुरुआती सुनवाई में पुलिस द्वारा केस डायरी न सौंपने के कारण तीन बार मामला टला था, लेकिन कोर्ट की सख्त हिदायत के बाद डायरी पेश की गई थी.

Tags:Product constable paper leakAshish bail hearingexam scam newspaper leak mastermindJharkhand recruitment scamconstable exam controversycourt hearing updatecompetitive exam fraudMay 26 hearinglatest crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.