✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे पारा शिक्षकों को पुलिस ने राजभवन के समझ रोका, सड़क पर फूटा पारा शिक्षकों का गुस्सा 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:53:16 PM

रांची (RANCHI): राजभवन के समक्ष पिछले दो महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे टेट पास पारा शिक्षकों के सब्र का बांध आज टूट चुका है. आज सभी टेट पास पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस घेराव करने वाले थे. इसी के तहत सभी टेट पास पारा शिक्षक अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजभवन से सीएम आवास घेराव के लिए निकल रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैरिकेटिंग कर रोक दिया. हालांकि पुलिस की बैरिकेटिंग करने के कारण काफी लंबे समय तक टेट पास पारा शिक्षकों ने इसका विरोध किया. लेकिन पुलिस प्रसाशन की व्यापक तैयारी के आगे यह विवश दिखे. 

हमारी मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान 

इस मौके पर समन्वय समिति के प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि हम सभी राज्य सरकार से लगातार वेतनमान की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर टेट पास पारा शिक्षक लगातार राजभवन के समझ आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी सरकार आज तक हमारी किसी बातों का ध्यान नहीं दे रही है. अब तक न तो सरकार ने और न ही विभाग ने किसी तरह की पहल की है. ऐसे में टेट पास पारा शिक्षकों का सब्र का बांध टूट रहा है. हम लंबे समय से सरकार से बात करने की कोशिश कर रहे है. लेकिन सरकार बात करना तो दूर मिलने पर भी रोक लगा रही है.

Tags:jharkhand newsjharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsnews jharkhandranchi newsbreaking newshemant soren newslatest newsjharkhand breaking newsjharkhand Para teacherpara teacher newsPara teachers were going to surround the Chief Minister's residence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.