✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेडिंग के चक्कर में पापा की परी को लग गया 8.51 लाख का चूना, अब थाने का लगा रही चक्कर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:35:39 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में एक युवती के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. किशोरगंज निवासी पूनम कुमारी ने साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक ने दोस्ती के बहाने उसे 8.51 लाख रुपये की चपत लगा दी.

शिकायत के अनुसार, आरोपी की पहचान निश्चल शाह नामक व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसने खुद को बेंगलुरु स्थित एलटी कंपनी में कार्यरत आर्किटेक्ट बताया. उसने दावा किया कि वह नेपाल का निवासी है और नौ साल से भारत में रह रहा है. शुरूआती बातचीत में आरोपी ने मीठे शब्दों और झूठे वादों से युवती का विश्वास जीत लिया, फिर फ्लैट खरीदने, रजिस्ट्रेशन और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उससे पैसे ठग लिए.

चेक और बैंक बहाने से ठगी
युवती ने बताया कि आरोपी ने कई बार चेक भेजने का बहाना बनाकर पैसे मांगे. उसने झूठ कहा कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है और बैंक अधिकारियों व सीए द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है. भरोसा दिलाने के लिए उसने फर्जी चेक रसीदें और एमटीसीएन नंबर भी भेजे.

शिकायत करने पर मिली धमकी
जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि दस दिनों के भीतर शिकायत वापस नहीं ली गई, तो वह अपना नंबर बंद कर देगा. आरोपी कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था, जिनमें नेपाल का एक नंबर भी शामिल था, जिसे वह अपने पिता राकेश शाह का बताता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने एक अन्य परिचित से भी करीब एक लाख रुपये की ठगी की थी.

Tags:ranchiranchi newsranchi latest updateranchi updateranchi scamscamscam newscyber fraudcyber cellscam in ranchilatest newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.