✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के पिता का निधन, भाजपा के नेताओं ने जताया शोक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 6:14:46 PM

पलामू (PALAMU): पांकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत शिवलोचन मेहता की आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य व साहस दें. उन्होंने विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस दुखद समाचार पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवलोचन मेहता का निधन अत्यंत दुखद है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

इस दुख की घड़ी में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम और आरती कुजूर शामिल हैं.

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. एन. सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ. रविंद्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा, नागेंद्र महतो सहित कई अन्य नेताओं ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Tags:Panki MLA Shashi Bhushan MehtaMLA shashibhushan mehtashashibhushan mehtaPankipanki MLAPanki MLA Shashi Bhushan Mehta's father passes awayMLA Shashi Bhushan Mehta's father passes awayLatest newsnews updateBJPPanki MLA Shashi Bhushan Mehta bjpPanki MLA Shashi Bhushan Mehta BJP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.