✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को मिला बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:01:32 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दोनों को अभी जेल में रहना होगा. सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद याचिका की खारिज कर दी है. इससे पहले ED कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट भी इन्हें बेल देने से इनकार कर चुका है. बता दें कि पंकज मिश्रा को 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया था. वहीं प्रेम प्रकाश को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.

ईडी और हाई कोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत

ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें भी कई अधिकारियों के नाम और बड़े खुलासे किए गये हैं. पंकज मिश्रा पर अवैध खनन, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं.

8 जुलाई को हुई थी छापेमारी

पंकज मिश्रा और उसके सहयोगियों के साहिबगंज, बरहरवा, मिर्जाचौकी, राजमहल और बरहेट स्थित 18 ठिकानों पर ईडी ने 8 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी. जिसमें पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास से 5 करोड़ 34 लाख रुपए नगद और कई कागजात मिले थे. पंकज मिश्रा और बाकियों के 27 बैंक खातों का पता चला था. जिसमें 11 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा थी. पंकज मिश्रा को ईडी ने 18 जुलाई को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया था. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

Tags:Supreme CourtPankaj Mishra and Prem Prakashgot a big blowSupreme Court rejected the petition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.