✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में नाबालिग के अपहरण से मचा हड़कंप, ईद के दिन से लापता है 14 वर्षीय युवती

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 3:29:10 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, घटना ईद के दिन की है. पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 9 बजे मनसिंहा मोड़ स्थित मेले में जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान तैमूर टोला निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने लड़की को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया और उसे अज्ञात स्थान की ओर ले गया.

काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. छोटी बहन ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला, बल्कि उनके साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई. साथ ही आरोपियों ने लड़की के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है. किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस संबंध में सदर डीएसपी विजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी के लिए विशेष टीम लगाई गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं..

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganjsahibganj newssahibganj policeminor girl missingminor girl missing in sahibganjlatest newstop newsnews updatejharkhand update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.