✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में फायरिंग से मचा हड़कंप, छत के रास्ते घुसकर युवक की हत्या

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 12:15:02 PM

पलामू (PALAMU): झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित राजा साहब के ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी देर रात ऑफिस की छत के रास्ते अंदर घुसे और वहां मौजूद युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

मृतक की पहचान गुडू खलीफा उर्फ मोहम्मद समीर खलीफा के रूप में हुई है, जो कुंड मोहल्ला का निवासी था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बेहद तेजी से हुई, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

Tags:Palamupalamu newspalamu firingmurdermurder newspalamu murderedlatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.