✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: स्वर्णरेखा नदी के किनारे दो पुराने अमेरिकी बम मिलने से हड़कंप, सेना ने किया डिफ्यूज

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 1:30:37 PM

चाईबासा(CHAIBASA): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले दो पुराने अमेरिकी बमों को आज सेना ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की खबर जैसे की लोगों की मिली थी पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली थी पुलिस ने दोनों बम को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी थी साथ ही  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना और विशेष बम निरोधक दस्ता को मौके पर बुलाया गया.

जानकारी के अनुसार, एक बम का वजन करीब 227 किलोग्राम बताया जा रहा है. इन बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए नदी किनारे गहरा गड्ढा खोदा गया है, जिसमें 500 से अधिक मिट्टी से भरी बोरियां डाली गई हैं. बमों को जमीन के अंदर सुरक्षित गहराई पर रखकर डायनामाइट की मदद से नियंत्रित विस्फोट किया जाएगा. पूरे ऑपरेशन की निगरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ टीम द्वारा की जा रही है.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विस्फोट जगह से लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है. साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

 

Tags:Jharkhandbomb foundSwarnarekha River bombSwarnarekha Riverbomb'Bomb defused by army IndiaBomb defusedDangerous bomb defused

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.