✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जीटी रोड बगोदर में तोड़फोड़ और फायरिंग, फैली दहशत- जानिये इसकी वजह

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:44:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कल तक जीटी रोड कहे जाने वाले नेशनल हाईवे पर जिंदगी कभी ठहरती नहीं. चौबीस घंटे दौड़ती रहती है. होटल-दुकान अक्सर खुले मिलते हैं. गाड़ियों का आना-जाना जारी रहता है. बगोदर भी इसी रोड पर है. इसी थाना के अर्ग्गत लच्छीबागी गांव पड़ता है. लबे-सड़क अर्जुन महथा की हार्डवेयर दुकान है, जहां आज जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग हुई. जिसके बाद भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंचे बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार और एसडीपीओ नौशाद आलम ने खोखा भी बरामद किया गया है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया.

बताया गया है कि उस समय अर्जुन महथा दुकान में ही थे. लेकिन फायरिंग में उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि तीन की संख्या में आए अपराधियों ने कुल चार राउंड फायरिंग की है. दुकान में रखी एक पानी टंकी और एक कुर्सी क्षतिग्रस्त हुई है. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

अपराधी आए और फायरिंग कर फरार हो गए. इसकी वजह लेवी बताई जा रही है. अपराधियों का मकसद मानो सिर्फ दहशत पैदा करना था. संदेह प्रतिबंधित संगठन एनएसपीएन पर किया जा रहा है. क्योंकि इलाके में लेवी वसूलने का काम यही संघटन करता है. हालांकि चार दिन पहले ही पुलिस ने इसके कुछ अपराधियों को पकड़ा था.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.