☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावधान : दुमका के बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान, पुलिस ने किया खुलासा  

सावधान : दुमका के बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान, पुलिस ने किया खुलासा  

दुमका(DUMKA): नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर मोहल्ला में नकली निहार नारियल तेल और टाटा टी प्रीमियम चाय पत्ती के कारोबार का मामला उजागर हुआ है. दरअसल नगर थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी की रसिकपुर में प्रदीप शर्मा के घर पर नकली निहार नारियल तेल और टाटा टी प्रीमियम चाय पत्ती का पैकेजिंग कर उसे बाजार में बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और प्रदीप शर्मा के घर पर छापेमारी की गई. जहां से 8 बोरा निहार नारियल तेल और टाटा टी प्रीमियम चाय पत्ती जब्त किया गया. कुछ बोरे में पैक बोतल है जबकि कुछ बोरे में खाली बोतल. इसके साथ ही रेपर एवं मशीन को भी जब्त किया गया है. नगर थाना परिसर में सभी की गिनती जारी है इसलिए इसकी वास्तविक संख्या बताना मुश्किल है.  संभावना जताई जा रही है कि कल पुलिस प्रेस वार्ता के माध्यम से इस पूरे प्रकरण से पर्दा उठाएगी. 
रिपोर्ट:पंचम झा, दुमका   

Published at:07 Feb 2023 06:39 PM (IST)
Tags:dUMKADUMKA NAGAR POLICEDUPLICATE LEAFBAZAARPOLICE
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.