✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में वेतन पर ‘चढ़ावे’ का खेल! छठ से पहले फूटा चौकीदारों का गुस्सा, बोले-अब खोलेंगे भ्रष्टाचार की पोल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:46:33 PM

पलामू (PALAMU) : थाना क्षेत्र के 15 चौकीदारों में से केवल 7 चौकीदारों को ही सरकार के निर्देशानुसार अग्रिम वेतन का भुगतान किया गया है, जबकि एक महिला चौकीदार समेत 8 चौकीदारों को अब तक वेतन नहीं मिला है. जिन चौकीदारों को भुगतान नहीं किया गया है, उनमें उपेंद्र राम, कुंडल राम, राजेश्वर राम, पुष्पा कुमारी, सुरेश राम, बालेश्वर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं.

चौकीदार पुष्पा कुमारी और उपेंद्र राम ने आरोप लगाया कि जिन चौकीदारों ने अंचल नाजिर को “चढ़ावा” दिया, उन्हें वेतन मिल गया, जबकि जिन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, उनका अग्रिम वेतन रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि अंचल नाजिर और अंचल पदाधिकारी हैदरनगर के मनमाने रवैये से उन्हें छठ महापर्व मनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

चौकीदारों ने चेतावनी दी है कि छठ पर्व के बाद वे पलामू के उपायुक्त से मिलकर अंचल नाजिर और अंचल पदाधिकारी के भ्रष्ट आचरण का खुलासा करेंगे. इस मामले में अंचल नाजिर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

Tags:jharkhandjharkhand updatenews updatebig newslatest newspalamu newspalamupalamu latest newshaidernagarhaidernagar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.