✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला युवक, तभी रास्ते में पहले कुचला सिर, फिर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 1:59:46 PM

पलामू (PALAMU): पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल गांव निवासी जग नारायण यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अपराधियों पर शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, जग नारायण यादव कुलिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान पांडू थाना पुलिस को बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे देखकर परिजन रविवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले जग नारायण यादव की पत्थर से कुचलकर हत्या की और बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

ऐसे में रविवार को अस्पताल पुलिस चौकी की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान राजद नेताओं सहित कई स्थानीय लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पांडू थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Tags:Palamupalamu newspalamu updatemurder newspalamu murder newscrime newspalamu crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.