✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: पलामू में युवक ने खुद को मारी गोली, लंबे समय से पत्नी संग चल रहा था विवाद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:48:22 PM

पलामू (PALAMU) : झारखंड के पलामू जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई है. घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव से मामला सामने आया है.

 

मृतक युवक की पहचान आमिर खान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद चल रहा था. परिवार वालों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पती पत्नी में विवाद चल रहा था. कई बार दोनों के बीच परिजनों की ओर से विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया गया. लेकिन दोनों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था. इसी बीच आज दोपहर युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तरहसी थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस स्थानीय लोगों औऱ परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandbreaking newstoday jharkhand newslatest newsjharkhand today newstop newshindi newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newspalamu latest newspalamu trending newspalamu breaking newspalamu latest newsYoung man shot himselfdispute was going on with his wife for a long timeYoung man shot himself in palamu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.