✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: मेदिनीनगर रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का कटा शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:01:26 PM

पलामू(PALAMU): पलामू के मेदिनीनगर शहर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है. जिस प्रकार से शव कटा हुआ था उससे यह प्रतीत होता है कि महिला ट्रेन से कट गई है. सुबह ट्रैक से गुजरने वालों ने पुलिस को सूचना दी. बताया गया कि 2 नंबर डाउन के रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन से कट गई. महिला की पहचान किरण देवी पति बृजकिशोर प्रजापति के रूप में हुआ है. मृतक महिला मेदिनीनगर शहर के ही 2 नंबर टाउन के कुम्हार टोली की रहने वाली है. 

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस मौके पहुंची पर मामले की छानबीन शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस छानबीन कर घटना के पीछे के कारणों का पता  लगा रही है. प्रथम दृष्टया घटना को देखकर लोग इसे आत्महत्या  बताया रहे हैं. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर ही है. 

Tags:jharkhand newspalamu newscrime news palamudead body found in railway trackMedininagar railway trackpalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.