✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : ईंट भट्ठा में ट्रैक्टर पलटा, 28 वर्षीय मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:27:02 AM

पलामू (PALAMU) : नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पंचायत अंतर्गत छतवा गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे ईंट भट्ठा पर काम के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय मजदूर सुजीत चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सुजीत चंद्रवंशी ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नावा बाजार थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

घायल मजदूर का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने पलटी हुई ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags:palamu newsaccident newsTractor overturnsbrick kiln28-year-old laborer diesone in critical condition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.