✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : पलभर में उजड़ गया परिवार का सहारा, देखते ही देखते कुट्टी मशीन में समा गया मजदूर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 5:11:59 PM

पलामू (PALAMU): जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित बटसारा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई. खेत-खलिहान में काम के दौरान चारा काटने वाली कुट्टी मशीन की चपेट में आने से मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम छा गया.

मृतक की पहचान गोल्हना गांव निवासी 50 वर्षीय दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बटसारा गांव के एक खलिहान में ट्रैक्टर से संचालित कुट्टी मशीन से पुआल काटने का काम चल रहा था. दशरथ प्रजापति अन्य मजदूरों के साथ मशीन में पुआल डालने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर फंस गया. हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते उनके दोनों हाथ कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई. वहां मौजूद अन्य मजदूर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे के समय मृतक के गांव के ही तीन अन्य मजदूर भी खलिहान में काम कर रहे थे. घटना के बाद मजदूरों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, दशरथ प्रजापति बेहद मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. 

ऐसे में अब मृतक के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं ग्रामीणों ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि खेतों और खलिहानों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके.

Tags:Palamaupalamu newspalamu updatepalamu latest newspalamu accident newsaccidentaccident newslabour died in accident in palamulatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.