✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PALAMU: जिस जगह गैंग रेप की वारदात को दिया अंजाम उसी जगह आरोपी का फंदे से झूलता मिला शव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:35:51 PM

रांची(RANCHI): पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हुए गैंग रेप मामले के एक आरोपी का शव झरगड़ा गाँव में एक पेड़ से लटका मिला है.आरोपी सचिन ठाकुर का शव पेड़ में फंदे से  झूलता मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई है.सचिन की हत्या हुई या  फिर उसने आत्म हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लग गई है. घटना स्थल पर  पहुंच कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद chc भेज दिया है. बता दे कि शुक्रवार को हुसैनाबाद थाना में पीडिता के द्वारा दिए गए आवेदन पर छह युवकों पर केस दर्ज किया गया था. इस मामले मे अब तक पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है, अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सचिन का शव फंदे से झूलता मिलने के बाद पुलिस के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है. हुसैनाबाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों से पूछताछ किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था उसी से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ से लटका मिला है.

गुरुवार को छह युवकों ने किया था गैंग रेप

बता दे कि घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के छह युवकों ने गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर से अगवा कर गांव से एक किलोमीटर दूर खेत की ओर ले जाकर बारी-बारी से सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था.   करीब दो घंटे तक किशोरी की अस्मत के साथ दरिंदे खेलते रहे. रात्रि में वाहन को आते देख कर दुष्कर्मियों ने उसे छोड़ दिया. किसी तरह वह वहां से खून से लथपथ किशोरी घर पहुंची और बेहोश हो गई.  परिजनों ने पानी छिड़क कर होश में लाया,तो उसने छह युवकों का नाम अपने परिजनों को  बताई. इस मामले में गाँव के ही दिनेश ठाकुर, रोहित कुमार,मझिला उर्फ सचिन, नीतीश कुमार, राजू कुमार और सचिन कुमार पर केस दर्ज कराया गया है.  

Tags:PalamuGang RapeJharkhandGangrapeHussaibabadSucide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.