✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:53:48 PM

पलामू(PALAMU): पलामू में गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. बताया जा रहा कि महिंद्रा कंपनी की एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल और ठेला में जाकर जबरदस्त टक्कर मार दिया. इस घटना में चार लोग घायल हो गए. जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं घायल व्यक्ति में एक का पैर फ्रेक्चर हो गया है जिसका इलाज मेदिनीनगर के MMCH में चल रहा है. पूरी घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित टीवी टावर - जोड़ रोड की है. 

पूरा मामला 

आपको बता दे कि एसयूवी कार काफी तेज रफ्तार में जोड़ रोड से बैरिया की तरफ आ रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक के बाद एक करीब आधे दर्जन मोटरसाइकिल में टक्कर मरते हुए फुटपाथ के किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए एक ठेले में टक्कर मार दी. इस घटना में एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वही कार के भी आगे के हिस्से का परखच्चा उड़ गया है. उधर घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार और टिओपी -3 प्रभारी मंतुस महतो घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पुलिस दोनों वाहनों को जब्त करते हुए थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था. 

Tags:jharkhandpalamuSpeeding car wreaks havocroad accidentpalamu policeroad accident in medninagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.