✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू को मिली बड़ी रेल सौगात, 7 अप्रैल से डालटनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी नियमित ट्रेन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 2:32:58 PM

पलामू (PALAMU): संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है, जिसके तहत डालटनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा को स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी मिल गई है. इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक आसान हो जाएगी.

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति दे दी है. यह ट्रेन पहले स्पेशल सेवा के रूप में ट्रायल आधार पर चलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे स्थायी सेवा का दर्जा मिल गया है. इससे पलामू समेत आसपास के जिलों के लोगों को मुंबई तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

इस उपलब्धि के पीछे पलामू के सांसद विष्णु दयाल के लगातार प्रयासों को अहम माना जा रहा है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पत्राचार के जरिए बार-बार इसे उठाया. उनके प्रयासों के बाद ही रेलवे बोर्ड ने इस सेवा को नियमित करने का निर्णय लिया.

इस नई सुविधा की शुरुआत 7 अप्रैल 2026 को होगी. सुबह 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां सांसद विष्णु दयाल राम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके नियमित संचालन का शुभारंभ करेंगे. इसे पलामू के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. सांसद की ओर से क्षेत्र की जनता के लिए इस सुविधा को बड़ी उपलब्धि बताया गया है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार भी जताया है.

Tags:palamupalamu newspalamu train scheduledaltonganjDaltonganj to Mumbai trainrailwayindian railwaysDaltonganj to Mumbai new train to start from 7th aprilvishnu dayal ram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.