✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 225 लीटर अवैध देशी शराब की जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:26:41 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 225 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है. दरअसल पलामू पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी कला गांव से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध देशी शराब लोड कर दंगवार के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद दंगवार ओपी से पुलिस बल मामले की पुष्टि करने जपला पहुंचा. नदियाईं गांव के पास सड़क किनारे खड़ा मिला. वाहन की जांच के दौरान गेट और डिक्की खुली पाई गई. मौके पर मौजूद 2 गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में 30 पेटी देशी शराब भरी हुई मिली. प्रत्येक पेटी में 300 एमएल की 25 पारदर्शी प्लास्टिक की बोतलें थीं, जिन पर "देशी टनाका शराब" लिखा हुआ था. कुल 750 बोतलें (प्रति बोतल 300 एमएल) बरामद की गईं, जो लगभग 225 लीटर शराब है.

वाहन एवं अवैध शराब को जब्त कर दंगवार ओपी में सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में स्विफ्ट डिजायर कार (निबंधन संख्या: JH01BE 3770) के मालिक, चालक एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-237/2024, दिनांक 20.11.2024 धारा 274/275/292 भादवि एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

Tags:Palamu policepalamu newspalamu crime news225 liters of illegal country liquorjharkhand newspalamu latest newsbihar newsbreaking newspalamulatest newscapital news palamubihar news livebihar jharkhand newspalamau newshindi newscrime newsbihar jharkhand news livetop newsjharkhand news livepalamu update newspalamu violencepalamu news livepalamu news updatesjharkhand bihar news livepalamu tspc naxali news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.