✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट बाइक पर कट्टा लेकर घूम रहे युवक गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 5:58:08 PM

पलामू (PALAMU): अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दो युवकों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे.

पुलिस को 2 मार्च की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मानखाप की ओर से दो युवक अवैध हथियार के साथ जपला की दिशा में आ रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई. इसके बाद दरुआ मोड़ के पास सशस्त्र बल के साथ वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

करीब 7:20 बजे दरुआ गांव की ओर से एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से कार्रवाई करते हुए जवानों ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान अभिषेक कुमार (19 वर्ष) और नितिश कुमार चन्द्रवंशी (18 वर्ष), जो हुसैनाबाद थाना के मानखाप इलाके के रहने वाले हैं.

तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई. वहीं नितिश कुमार के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.

इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 43/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1-B)(a), 26 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में जेल जा चुका है.

छापेमारी दल में थाना प्रभारी चंदन कुमार, अनुसंधानकर्ता रमण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पलामू पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags:palamupalamu newspalamu policepalamu police in actionlatest newsnews updatePalamu police takes major action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.