✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: पुलिस ने फ्रूट जूस की पेटी में छुपाई गई 28 लाख की अवैध शराब की जब्त, जानें किन-किन राज्यों में खपाने की थी योजना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:57:00 PM

पलामू(PALAMU): पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 28 लाख की अवैध शराब जब्त किया है.तस्कर शराब को फ्रूट जूस की पेटी में छुपा कर पंजाब और हरियाणा के रास्ते छतरपुर ला रहे थे. जिसको यहां लाकर छोटी-छोटी गाड़ियों में भरकर बिहार के अलावा अन्य राज्यों में बेचने की योजना थी. उससे पहले ही पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया, और तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसकी जानकारी एसडीपीओ अजय कुमार ने जानकारी दी.

पुलिस ने फ्रूट जूस की पेटी में छुपाई गई 28 लाख की अवैध शराब की जब्त

एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छतरपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप कंटेनर ट्रक से तस्करी कर लायी गयी है. जिसके बाद कार्रवाई के लिए एक छापेमारी टीम गठित की गई, टीम ने चौखड़ा के लल्लू यादव के घर के पास एक 12 चक्का ट्रक बरामद किया. जिस पर से कुछ लोग शराब उतार कर लल्लू यादव के घर पर रख रहे थे, वहीं पुलिस को देखकर सभी भागने लगें, तुरन्त पुलिस ने तीन तस्करों को दौड़ाकर पकड़ लिया.

जानें किन-किन राज्यों में खपाने की थी योजना

पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक ने बताया कि पंजाब के पटियाला से तस्करी कर उक्त शराब को लल्लू यादव के यहां पहुंचाने आये थे. 28 लाख की 345 पेटी में शराब और बगल में जूस की पेटी रखी हुई थी, जिससे की तस्करों को बॉर्डर आसानी से पार कर सके. तस्करों में नागेंद्र यादव राजदेव यादव शामिल है.एसडीपीओ ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से शराब माफिया का बड़ा खेल होता है. झारखंड में ये लोग फोर लेन से होते हुए बरही-रांची के रास्ते बड़े बड़े ट्रकों से बड़ा खेप लाकर उसे छोटी गाड़ियों से बिहार में सप्लाई करते थे. 2021 में भी लल्लू यादव के यहां गोदाम में रखे 560 गैलेन स्प्रिट पकड़ी गयी थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये थी. जिसमें वो जेल जा चुका है. इस मामले में लल्लू यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट-अमित कुमार

Tags:Palamu: Police seized illegal liquor worth Rs 28 lakh hidden in a fruit juice boxknow in which states it was planned to be spentPalamuPolice seized illegal liquorillegal liquorfruit juice boxstates it was planned to be spent

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.