✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PALAMU : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, चल रहा था फरार, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:38:31 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू जिले के मनातू थाना अंतर्गत नावा गांव निवासी सतेंद्र यादव के घर न्यायालय के आदेश पर घर ढोल नगाड़ा और बैंड बाजा के साथ मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव के नेतृत्व में इश्तेहार चिपकाया गया.  आपकों बता दें कि सत्येंद्र यादव के द्वारा एक नाबालिग के साथ 14 अप्रैल 2024 को दुष्कर्म करने का पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. नाबालिग के परिजनों द्वारा  इसे लेकर थाना में आवेदन दिया गया था. जिसके आधार पर मनातू थाना प्रभारी द्वारा जांच कर मुकदमा पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था.

फरार चल रहा था अपराधी सतेन्द्र यादव

मामले दर्ज होने के बाद अपराधी सतेन्द्र यादव लगातार फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा कई बार छापामारी के बाद भी अपराधी सत्येंद्र यादव द्वारा सरेंडर नहीं किया गया. शुक्रवार को मनातू थाना प्रभारी ने दलबल के साथ ढोल नगाड़ा और बैंड बजा बजाकर ग्रामीणों के बीच इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया. मौके पर थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने कहा कि पोक्सो एक्ट अंतर्गत अपराधी सत्येंद्र यादव के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है, यदि अपराधी सत्येंद्र यादव आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय द्वारा अनुमति के बाद कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जाएगी.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newstoday jharkhand newsnews jharkhandbreaking newsjharkhand breaking newsjharkhandjharkhand ka newsjharkhand latest newslatest newstop newspalamu latest newspalamu trending newspalamu jharkhandjharkhand palamuPolice reached the house of the person who raped a minor with drumshe was abscondingनाबालिग के साथ दुष्कर्म होने वाला आरोपी फरारआरोपी के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची पलामू पुलिसअपराधी के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची पलामू पुलिसपलामू पुलिसपलामू ट्रेंडिग न्यूजपलामू लेटेस्ट न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.