☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान दो देशी बंदूक के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान दो देशी बंदूक के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

पलामू (PALAMU) :  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध रूप से ले जा रहे दो देशी बंदूक और आठ ज़िंदा गोली बरामद किया है. साथ ही इस कार्य मे संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बंदूक और गोली लेकर बिहार जा रहे थे अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष कुमार,फिरोज अंसारी,आनंद कुमार,तौहीद अंसारी शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ किया. पुलिस को जानकारी मिली कि सभी गिरफ्तार आरोपी गढ़वा से बंदूक और गोली लेकर देवरी नाव घाट के रास्ते बिहार जा रहे है. यह कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा था और आर्म्स की बिक्री की जाती थी. पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आर्म्स एक्ट के तहत सभी को जेल भेजा दिया गया.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन,पलामू

Published at:18 Nov 2022 05:39 PM (IST)
Tags:Palamu policejharkhand latest newsthe news postweapon seize during vehicle check
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.