✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पुलिस ने लोगों से की सर्तक रहने की अपील, जानिए क्यों 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:14:08 AM

पलामू (PALAMU): बीते दिनों में राज्य के कई क्षेत्रों में बच्चा चोर गिरोह के अफ़वाह की सूचना प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही है.  प्रायः ऐसा देखा गया है कि इस प्रकार की सूचना से स्थानीय जनता के द्वारा अजनबी व्यक्ति के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए तथा उग्र होकर हिंसक घटना कारित की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है. और  हिंसा कारित करने वाले ग्रामीण भी कानूनी शिकंजे में पड़ जाते हैं. 

पलामू पुलिस चलाएगी पंचायत वार जागरूकता कार्यक्रम 

पलामू जिला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि ज़िले में इस प्रकार का कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं है. किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर इस तथ्य से स्थानीय थाना को सुचित करें ताकि मामले का विधिवत सत्यापन कर अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा सके. किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान ना दें. इस संबंध में शीघ्र ही पलामू पुलिस पंचायत वार जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.