✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: सरकारी डाॅक्टर संजय कुमार के निजी अस्पताल में मरीज की मौ'त, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:17:16 AM

पलामू(PALAMU): जिले में डाॅक्टर की लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मौत के बाद हंगामा और एफआईआर दर्ज कराई जाती है, बावजूद इसमें कमी नहीं आती. बुधवार रात सरकारी डाॅक्टर डॉ संजय कुमार के आबादगंज स्थित निजी अस्पताल (आर्यन क्लिनीक) में मरीज की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और गुरुवार को शहर थाना में डाॅक्टर पर इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया.

पुलिस सरकारी चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है. शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है, इसलिए इसकी जांच को सूक्ष्म तरीके से पङ़ताल की जा रही है. इसके लिए डॉ संजय कुमार से सम्पर्क किए जाने की कोशिश है.

मरीज को पथरी की बीमारी बताई गई थी

जानकारी के अनुसार जिले के सतबरवा प्रखंड के पोलपोल-नावाडीह निवासी रामनाथ साव को गत 12 जुलाई को इलाज के लिए उसके पुत्र अजय कुमार साव ने डॉ संजय के आबादगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया था. इलाज के दौरान डा. संजय ने बताया कि रामनाथ के ‘पेशाब के रास्ते में पथरी’ है. उसे ऑपरेशन करके निकालना पड़ेगा. इस ऑपरेशन के पूर्व डॉ संजय कुमार ने उससे पैंतीस हजार रुपये (35000) मांगे थे, जिसमें पहली किश्त के रुप में बीस हजार रुपये (20000) अग्रिम दिया गया था.

एफआईआर के लिए दिए गए आवेदन में अजय ने कहा है कि इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही के कारण उसके पिता की मौत हो गई. निजी अस्पताल में मौत होने के बाद मृत मरीज के शव को आनन-फानन में इलाज का भरोसा देकर मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया है और इसमें बल पूर्वक उससे (अजय कुमार साव) हस्ताक्षर कराये गये. जबकि मरीज की मौत बुधवार को डॉ संजय कुमार के आबादगंज स्थित निजी अस्पताल में ‘पेशाब के रास्ते में पङे़ पथरी’ को निकालने के क्रम में शल्य चिकित्सा के दौरान हो गई थी.

सरकारी अस्पताल में भेजा गया शव

मरीज के पुत्र ने बताया कि, उनके पिता की मौत होने की जानकारी उसे नहीं दी गई और अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें रोक कर जल्दी से शव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया, ताकि मौत अस्पताल में दिखाया जाए और डाक्टर को बेदाग साबित कर दिया जाए.

डॉ संजय कुमार, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सहायक प्राध्यापक एवं सर्जन चिकित्सक हैं. इधर, पुलिस डॉ संजय कुमार की तलाश कर रही है. मामले में डा. संजय से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.