✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: मोबाइल और 1हजार रुपए के विवाद में महिला की हत्या,

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 3:30:58 PM

पलामू (PALAMU): पलामू के रेडमा में हुई अज्ञात महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिले के भगवती अस्पताल के पीछे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था.  पुलिस ने इस मामले में शहर थाना कांड संख्या-142/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस भयवाह घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एफएसएल टीम और तकनीकी अनुसंधान की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. इस हत्याकांड में पुलिस ने चंदा देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया है. चंदा देवी ने अपने पति उपेन्द्र कुमार गौतम के साथ मिलकर इस हत्या की बात स्वीकार की है. पूछताछ में पता चला कि यह दंपत्ति महिलाओं के अनैतिक व्यापार और तस्करी में शामिल था. हत्या की मुख्य वजह मोबाइल और एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. चंदा देवी के अनुसार मृतिका उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गई थी. इसी विवाद में महिला की हत्या कर दी गई और शव को कमरे में छुपाकर ताला लगा दिया गया था. बाद में शव को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया था.

फिलहाल, गिरफ्तार महिला का पति उपेन्द्र कुमार गौतम फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फरार अभियुक्त उपेन्द्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट, अपहरण, लूट और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. उस पर बच्चों की तस्करी करने का भी आरोप पूर्व में लग चुका है. पुलिस अब मृतिका की पहचान के लिए सीआईजी प्रकाशन की कार्रवाई कर रही है. इस सफल उद्भेदन से पलामू पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है. गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

Tags:Palamu murder case mysteryRedma woman body foundJharkhand human trafficking newsChanda Devi arrest PalamuUpendra Kumar Gautam criminal historyPalamu SIT murder investigationWoman's mutilated body PalamuIllegal human trade JharkhandPalamu Police murder disclosureRedma Bhagwati Hospital dead body.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.