✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : नगर निगम के सिटी मैनेजर औऱ सर्ववेयर को एसीबी की टीम ने घूस लेते किया गिरफ्तार  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:38:00 PM

पलामू (PALAMU): झारखंड में एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए कई सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रही है. इसी कड़ी में आज पलामू में भी एसीबी की टीम ने दो कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में सिटी मैनेजर अनिल उरांव और सर्ववेयर राकेश कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ले रहे थे घूस 

एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. सीटी मैनेजर अनिल उरांव और उसके सहयोगी राकेश कुमार प्रधानमंत्री आवास के नाम पर घूस ले रहे थे . जिसके बाद लाभुक के तरफ से एसीबी से इसकी शिकायत की गई थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट. अमित कुमार

Tags:PalamuMunicipal Corporation's city managerand server were arrested by the ACB teamPALAMU TRENDING NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.