✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा कार्य मे लापरवाही बरतने वाले दो जेई सेवामुक्त और एक जेई के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:57:43 PM

पलामू(PALAMU): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शनिवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं के प्रखंडवार समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,वीर शहिद पोटो हो खेल विकास योजना, भीमराव अंबेडकर आवास योजना, आधार सीडिंग, जिओ टैग, लंबित इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की. मनरेगा की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जेई को बुलाकर पंचायत में चल रही योजनाओं की समीक्षा करें.

उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट दो जेई को किया सेवामुक्त और एक जेई के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान मनरेगा कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण ऑन द स्पॉट हुसैनाबाद और सतबरवा प्रखंड के जेई को सेवामुक्त किया, वहीं लेस्लीगंज के जेई के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पाटन के प्रखंड विकास पदाधिकारी और बीपीओ को मनरेगा और आंगनबाड़ी के कार्यों को लंबित रखने के कारण शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ और जेई को क्षेत्र भ्रमण कर मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बीपीओ को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी, पीएम आवास, अंबेडकर आवास, इंदिरा आवास, आधार सीडिंग, पोटो हो खेल, बागवानी आदि लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करें. उपायुक्त ने पांडू, पांकी और चैनपुर प्रखंड के बीडीओ और बीपीओ को अगले 15 दिन के अंदर सौ प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया.

पलामू जिले में पशुओं के वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने पलामू जिले में पशुओं के वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन करने वाले लोगों को जेएसपीएल के माध्यम से सभी प्रखंडो में एक सप्ताह के अंदर प्रशिक्षण देकर दस दिनों के अंदर पशुओं को वैक्सीन देकर जिले को वैक्सीन मुक्त करें. उन्होनें सभी बीपीओ, आवास के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और जेएसएलपीएस बीपीएम को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए ग्रामीण विकास की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने की बात कही.

बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे उप विकास आयुक्त रवि आनंद, डीएचओ, जिले के सभी बीडीओ, बीपीओ, आवास को-ऑर्डिनेटर, बीपीएम, जेई समेत प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा से जुड़े कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित थे.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू   

Tags:PalamuMajor action of Deputy Commissionerlegal action against two JMNREGA work and one JE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.