☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मौसम की बेरूखी से किसान मायूस, बारिश नहीं होने से रोपाई का काम रूका

मौसम की बेरूखी से किसान मायूस, बारिश नहीं होने से रोपाई का काम रूका

पलामू(PALAMU):  हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में मौसम की बेरुखी ने किसानों की नींद उड़ा दी है. अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को धान की रोपाई का अभाव सता रहा है. किसान यमुना सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनील सिंह, योगेन्द्र सिंह, नावाजिश खान, विरेन्द्र सिंह व अन्य ने बताया कि पंपसेट के सहारे बमुश्किल 25 प्रतिशत किसानों ने धान का बिचड़ा तो खेतों में डाल दिया है.अब आषाढ़ माह खत्म होने को है.फिर भी क्षेत्र के खेतों को नमी तक नहीं मिली, बल्कि दरारें पड़ने लगी है. जो बिचड़ा लगा सके, वे भी सूखने लगे हैं.

 कृषि मित्र व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि बारिश नहीं होने से व्यापार मंडल में 20 क्विंटल धान का बिचड़ा पड़ा रह गया. किसान पानी के अभाव में नहीं ले जा सके. जबकि गत वर्षों में यहां बिचड़ा ही उनकी मांग अनुरुप कम पड़ जाते थे. यह बिचड़ा भी बर्बादी के कगार पर है. बीएओ अविनाश कुमार ने 65 प्रतिशत बिचड़ा किये जाने की बात कही है.जो किसानों को उनकी बात हजम इस बात को लेकर नहीं होती कि उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया नहीं तो आंकड़ा कहां से देंगे.

शाम ढ़लते ही आसमान में बादल छाने से किसानों को राहत तो मिलती है, सुबह कड़ाके की धूप निकलते ही उनके होश उड़ जाते हैं.दूसरी ओर वर्षापात तापमान की स्थिरता से आमजन परेशान हैं. आद्रा नक्षत्र के बीच टकटकी लगाये किसान अब आषाढ़ मास की समाप्ति पर संपूर्ण अकाल की संभावना से भयभीत होने लगे हैं. क्षेत्र में खासकर छोटे व मंझोले किसानों के लिए सिंचाई की असुविधा अभिशाप बनी है.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

Published at:10 Jul 2022 05:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.