✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: अपहरण और फिर हत्या!कारोबारी मर्डर केस में नया मोड़ किसने घर से उठाया और कर दिया काम तमाम  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 1:33:53 PM

पलामू (PALAMU): जिले के टाउन थाना क्षेत्र से एक कारोबारी का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. अपराधी उसे घर के पास से उठा ले गए इसके बाद फिर जंगल में ले जाकर कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. साथ ही शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जिले के एसपी घटना स्थल पहुंचे और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही. साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लेने की सूचना है.

दरअसल शनिवार को समद आहार के पास कुछ युवक पहुंचे. वहां पहले से मृतक विनीत तिवारी मौजूद था. इस बीच उसके साथ वह उलझ गए और फिर गाली गलौज शुरू कर दिया.बात इतनी बढ़ी की सभी विनीत को गाड़ी में बैठा कर भाग निकले. उसका अपहरण कर लिया गया. इसकी सूचना घर वालों को मिली. पुलिस को खबर दी गई. लेकिन जैसे ही रविवार की सुबह हुई एक शव जंगल में मिलने की सूचना सामने आई. जिसके बाद चियांकी के जोरकट में पुलिस टीम पहुंची. जिसके बाद शव को देखा तो उसकी पहचान विनीत के रूप में हुई.

अब इस अपहरण और हत्या के मामले को लेकर स्थानीय कारोबारी में दहशत का माहौल बना है. और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना स्थल पर पलामू एसपी कपिल चौधरी,डीएसपी राजीव रंजन के साथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गए है.

इस बीच सूचना है कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है.अपहरण और हत्या के पीछे पड़ोसी पर जांच की सुई अटकी है. फिलहाल पुलिस पड़ोसी को खोजने में जुटी है. वहीं एसपी ने साफ किया है कि पलामू में अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा. दोषी जो भी होंगे उन्हे सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस करेगी.                                 

Tags:Palamu NewsPalamu UPdatePalamu JharkhnadPalamu MurderRanchiRedma NewsVinit Tiwari Murder CaseVinit kumar newsDaltonganj NewsJharkhadn Crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.