✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: होली में भी नहीं मिले दिल! गोतिया के साथ विवाद, शराब पिलाकर मार दी गोली

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:40:44 AM

पलामू(PALAMU): जिले में एक तरफ होली का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा था. हर ओर रंग अबीर खेल कर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे. तो दूसरी ओर पारिवारिक विवाद में गोतिया ने हत्या कर दी. दरअसल मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर है. जहां युवक होली में गोतिया परिवार से मिलने गया था. इस दौरान शराब का सेवन किया और जब युवक नशे में हो गया तो पहले चाकू से वार किया और बाद में दो गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया.

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू किया और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दे कि मृतक मनोज चौधरी कल्याणपुर का ही रहने वाला है. मनोज चौधरी का भी पुराना आपराधिक इतिहास है.लूट अपहरण का कई मामला गढ़वा जिले में दर्ज है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है. आखिर मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है या फिर कुछ और है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.  

बताया जा रहा है कि मृतक मनोज चौधरी का विवाद परिवार के लोगों के साथ होली के पहले हुआ था.होली के दिन साथ बैठ कर शराब पी रहा था. इस दौरान फिर पुरानी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष के लोगों ने पहले मार पीट की और चाकू मार दिया. बाद में गोली मार कर खेल ही खत्म कर दिया.घायल अवस्था में मनोज के परिजनों ने उसे mmch मेदनीनगर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी का दावा का रही है.                                 

Tags:palamu newspalamupalamu violencepalamu latest newsclash in palamumurderpalamu samacharpalamu news updatesviolence in palamulive news in hindipalamu updatespalamu murder casepalamu districtpalamu hindi newsmurder in jharkhandpalamu stone peltingpalamu violence videopalamu news liveChainpur News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.