✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: आवासीय विद्यालय में 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:52:20 AM

टीएनपी डेस्क: पलामू जिला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 40 छात्राओं  की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद अफ़रा तफ़री का माहौल हो गया. आनन-फानन में बीमार छात्राओं को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जतायी है.

दरअसल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार की सुबह सभी छात्राओं ने सुबह का नाश्ते में सोयाबीन की सब्ज़ी और रोटी खायी.  खाने के बाद अचानक से एक-एक करके छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद इलाज के लिए सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं सात छात्राओं की स्थिति गंभीर थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.

 

 

Tags:jharkhand newspalamu newsHealth of many children deteriorated in residential schoolfood poisoningपलामू जिला के तरहसी प्रखंड आवासीय विद्यालय

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.