✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक मजदूर घायल, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:51:13 AM

पलामू(PALAMU): पलामू जिला में नेशनल हाईवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई.  बताया जा रहा है सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में नेशनल हाईवे फोरलेन का काम चल रहा है. इसी बीच बाइक पर सवार होकर कुछ अपराधी कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक मजदूर को गोली लग गई. वहीं फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इसके बाद आनन फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि घायल मजदूर सतबरवा के इलाके का रहने वाला है. उसकी पहचान विक्रम के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके. साथ ही फायरिंग किसने और क्यों करवाई इसका भी पता लगाया जा रहा है

Tags:Jharkhand newsPalamu newsFiring at NH construction siteCriminal firingCrime newsPalamu newsFiring in palamuWorker got shotबाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.