✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: तूफान बनकर आई मौत, शिवालय रोड पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर 

BY -
Zafar  Palamu
Zafar Palamu
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 10:27:05 PM

पलामू(PALAMU):बुधवार की शाम  तेज आंधी तूफान एक परिवार के लिए मौत बनकर आई.हैदरनगर हाई स्कूल - शिवालय रोड स्थित मरघटिया के समीप पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से बाइक सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह निवासी 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी के रूप में हुई है.वह अपने रिश्तेदार के घर रामबाध के धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी के घर आया था.

 घटना में अनिल चंद्रवंशी (45 वर्ष) रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी गंभीर रूप से घायल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कामदेव चंद्रवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने हैदरनगर के रामबांध टोला के धोबियाडीह आए हुए थे. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर अनिल चंद्रवंशी उन्हें बाइक से इलाज कराने हैदरनगर लाए थे.

 इलाज के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज आंधी-तूफान के बीच मरघटिया रोड पर पीपल का विशाल पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों को निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

 घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.अचानक आए तूफान और इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायल व मृतक को अनुमंडलीय अस्पताल भेजने के बाद मामले की छान बीन शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

Tags:PalamuPalamu newsPalamu updatePalamu BREAKINGPalamu jharkhandJharkhand newsWeatherHaidarnagar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.