✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू:13 सितंबर को पलामू दौरे पर रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:04:29 PM

पलामू(PALAMU):पलामू में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनकर तैयार हो गया है. इसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन 13 सितंबर को पलामू पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 सितंबर को पलामू दौरे पर रहेंगे.

सीएम करेंगे मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन

पलामू जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. जिसको लेकर सीएम डीसी शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी रवि आनंद ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की है. वहीं सीएम के कार्यक्रम में कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

चियांकि के गणके में लगाया गया है मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

दरअसल, पलामू के सदर प्रखंड के चियांकि के गणके में करोड़ों की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट तैयार किया गया है. जिसमे करीब 28 करोड़ रुपये लगे है. जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से चियांकि हवाई अड्डा पर उतरेंगे. उसके बाद सड़क मार्ग से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचकर इस प्लांट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस संबंध में डीसी शशि रंजन ने बताया कि सीएम 13 सितंबर को सीएम पलामू में बने मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे. जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है.

रिपोर्ट-अमित कुमार

Tags:Palamu: CM Hemant Soren will be on Palamu tour on September 13will inaugurate the milk processing plantknow what are the preparations of the district administration.PalamuCM Hemant Soreninauguratemilk processing plantpreparations of the district administration.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.