✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: लेवी नहीं मिलने पर अपराधियों ने जेसीबी मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:09:22 PM

पलामू (PALAMU): झारखंड के पलामू में अपराधियों ने एक जेसीबी को जला दिया है. जेसीबी मालिक से अपराधियों ने एक दिन पहले ही रंगदारी की मांग की थी. लेकिन लेबी नहीं देने पर आज अपराधियों ने जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

खड़े जेसीबी को किया आग के हवाले

घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के ठेमी गांव का है. जहां कमलेश प्रसाद नाम व्यक्ति गांव में सरकारी योजनाओं में मिट्टी कटाई का काम चल रहा था. तभी बाइक सवार कुछ अपराधी मौके पर पहुंचे और खड़े जेसीबी में आग लगा दिया. कमलेश प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन कर कुछ लोग लेबी मांग रहे थे. लेकिन लेबी नहीं देने पर आज अपराधियों ने जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल इस घटना के बाद सतबरवा थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने बताय कि घटना स्थाल से किसी भी प्रकार का कोई पर्चा बरामद नहीं किया गया है.  

Tags:PalamuAngry criminals setJCB machine on firefor not getting laybypolice engagedin investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.