✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : सड़क हादसा में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 1:47:08 PM

पलामू (PALAMU): जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार रवि की मौत हो गई. वह 2005 बैच के झारखंड पुलिस के सदस्य थे और वर्तमान में पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में तैनात थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

कांस्टेबल शिव कुमार भदुमा गांव के रहने वाले थे. वे रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड़ के पास किसी गांव जा रहे थे, तभी नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए. स्थानीय ग्रामीण और परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया. रिम्स ले जाते समय उनकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई. उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं. शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद उन्हें पलामू लाइन लाकर अंतिम सलामी दी जाएगी.

घटना की सूचना मिलते ही पलामू के पुलिस अधिकारियों और सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. शिव कुमार के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरी तरह दुखी नजर आए. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Tags:palamupalamu newspalamu latest newspalamu updatepalamu accident newspalamu accidentaccident newsmajor accidentconstable died in road accidentSpecial Branch constable died in road accidentlatest newsnews updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.