✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस की पिटाई से पलामू के युवक की मौत! सदन में उठा दारोगा और अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:46:39 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड के पलामू में पुलिस की पिटाई का मामला अब सदन में गूंज रहा है. पुलिस ने नावाबाजार से युवक को हिरासत में लेकर उसकी इतनी पिटाई की, कि जिससे रिम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस मामले में अब विधानसभा में विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रही है. सदन के बाहर महफूज के मुद्दे पर जमकर सरकार को घेरा जा रहा है.

भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि पलामू में थाने में ले जाकर युवक को पीटा गया है. जिस तरह बर्बरता दिखाई गई है, वैसे ही अब सभी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. तुरंत वैसे अधिकारियों को गिरफ्तार करने की जरूरत है.

विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि पुलिस माफिया की साथी हो गई है. माफिया के साथ मिल कर लूट में शामिल है. जिस पुलिस पर आम लोगों की रक्षा की जिम्मेवारी थी अब वह भक्षक बन कर घूम रही है. अब पुलिस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है थाने में ले जाकर उनकी पिटाई कर रही है. ऐसे में झारखंड की स्थिति बंगाल जैसी होने वाली है. यहां की जनता में पुलिस का विश्वास खत्म हो रहा है. यही वजह है कि अब पुलिस पर भी हमला बढ़ गया है.

वहीं, डुमरी विधायक ने कहा कि अगर किसी की मौत पुलिस की पिटाई से होती है तो यह जांच का विषय है. अगर अपराधी को भी गिरफ्तार किया जाता है तो उसका दायरा है. इस तरह से किसी की पिटाई नहीं की जा सकता है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

 

 

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटक्राइम न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजपलामूपलामू न्यूजपलामू पुलिसपलामू के युवक की मौतझारखंड विधानसभाभाजपा विधायक नवीन जयसवालविधायक सतेन्द्र नाथ तिवारीडुमरी विधायकपलामू पुलिस की पिटाई से युवक की मौतरिम्सJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCrime NewsJharkhand Crime NewsPalamuPalamu NewsPalamu PoliceDeath of Palamu YouthJharkhand AssemblyBJP MLA Naveen JaiswalMLA Satendra Nath TiwariDumri MLAYouth dies due to beating by Palamu PoliceRIMS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.